Get App

क्या आज Budget में पीएम किसान की रकम 6,000 से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने का ऐलान होगा!

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों की उम्मीदें पहले से ज्यादा हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार सरकार पीएम किसान के तहत मिलने वाला पैसा बढ़ सकता है। अभी तक पीएम किसान योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में 6000 रुपये दिये जाते हैं

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 6:10 AM
क्या आज Budget में पीएम किसान की रकम 6,000 से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने का ऐलान होगा!
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों की उम्मीदें पहले से ज्यादा हैं।

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों की उम्मीदें पहले से ज्यादा हैं। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार सरकार पीएम किसान के तहत मिलने वाला पैसा बढ़ सकता है। अभी तक पीएम किसान योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में 6000 रुपये दिये जाते हैं। हर किश्त में किसानों को 2000 रुपये मिलते हैं। ऐसी उम्मीद है कि सरकार पीएम किसान के तहत मिलने वाला पैसा 6000 रुपये से बढ़कर 8000 रुपये हो सकता है।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। यह अमाउंट तीन बराबर किश्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन किसान संगठनों और कृषि एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा हालात में यह रकम कम है। इसी वजह से बजट 2026 में इसे बढ़ाकर 8,000 रुपये करने की मांग तेज हो गई है।

पिछले कुछ सालों में खेती की लागत तेजी से बढ़ी है। बीज महंगे हो गए हैं। खाद और कीटनाशकों के दाम भी बढ़े हैं। डीजल, बिजली और सिंचाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। कृषि मशीनरी और उपकरण भी पहले से महंगे हो चुके हैं। ऐसे में छोटे और सीमांत किसानों के लिए 6,000 रुपये की मदद पूरे साल के खर्च में बहुत कम साबित हो रही है।

अगर सरकार पीएम किसान की रकम बढ़ाती है, तो इससे किसानों को राहत मिल सकती है। इससे खेती में निवेश करने का भरोसा बढ़ेगा। साथ ही किसानों की कर्ज पर निर्भरता भी कुछ हद तक कम हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें