Get App

Budget 2026 Expectations: LTCG टैक्स 10% करने और इंडेक्सेशन बेनेफिट्स दोबारा शुरू करने की मांग

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई 2024 में पेश बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस पर एक समान 12.5 फीसदी का टैक्स लगाने का ऐलान किया था। इनमें सभी एसेट क्लास जैसे म्यूचुअल फंड्स की इक्विटी स्कीम, रियल एस्टेट, शेयर, गोल्ड आदि शामिल थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 2:21 PM
Budget 2026 Expectations: LTCG टैक्स 10% करने और इंडेक्सेशन बेनेफिट्स दोबारा शुरू करने की मांग
टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार को यूनियन बजट में लॉन्ग टर्म सेविंग इंस्ट्रूमेंट्स पर फिर से इंडेक्सेशन बेनेफिट्स शुरू करना चाहिए।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2024 में कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बड़े बदलाव किए थे। टैक्स एक्सपर्ट्स लंबे समय से कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों की कमियां दूर करने की मांग कर रहे थे। एक बार फिर एक्सपर्ट्स ने इनकम टैक्स के नियमों में कुछ बड़े बदलाव करने की मांग की है। इनमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस (एलटीसीजी) टैक्स में कमी, हायर एग्जेम्प्शन लिमिट, सभी एसेट्स के लिए एक जैसा होल्डिंग पीरियड और इंडेक्सेशन बेनेफिट्स दोबारा शुरू करने की मांग शामिल है।

जुलाई 2024 बजट में 12.5 फीसदी एलटीसीजी टैक्स का ऐलान

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई 2024 में पेश बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस पर एक समान 12.5 फीसदी का टैक्स लगाने का ऐलान किया था। इनमें सभी एसेट क्लास जैसे म्यूचुअल फंड्स की इक्विटी स्कीम, रियल एस्टेट, शेयर, गोल्ड आदि शामिल थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार को एलटीसीजी पर टैक्स 12.5 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करना चाहिए। सरकार के इस कदम से इनवेस्टर्स का रिटर्न बढ़ जाएगा।

सरकार को एलटीसीजी टैक्स घटाकर 10 फीसदी करने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें