Get App

Budget 2026: क्या किसानों की आमदनी बढ़ाएगी सरकार? पीएम किसान योजना पर टिकी हैं नजरें

Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर देशभर के किसानों में खास उम्मीदें हैं। खेती की बढ़ती लागत और महंगाई के बीच किसान वर्ग चाहता है कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सालाना मदद में बढ़ोतरी करे

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 5:43 PM
Budget 2026: क्या किसानों की आमदनी बढ़ाएगी सरकार? पीएम किसान योजना पर टिकी हैं नजरें
Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर देशभर के किसानों में खास उम्मीदें हैं।

Budget 2026: 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर देशभर के किसानों में खास उम्मीदें हैं। खेती की बढ़ती लागत और महंगाई के बीच किसान वर्ग चाहता है कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सालाना मदद में बढ़ोतरी करे। फिलहाल इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं, लेकिन अब यह रकम किसानों को कम लग रही है। ऐसे में बजट 2026 से सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि सरकार इस अमाउंट को बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का ऐलान करे।

पीएम किसान योजना में बढ़ोतरी को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है, लेकिन इस बार उम्मीदें इसलिए ज्यादा हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत दिसंबर 2018 में की गई थी। इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किश्तों में दिए जाते हैं, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।

क्यों जरूरी है रकम बढ़ाना

किसानों का कहना है कि बीते कुछ सालों में खेती की लागत काफी बढ़ गई है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और कृषि उपकरणों की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। ऐसे में मौजूदा 6,000 रुपये की सहायता खर्चों के मुकाबले बहुत कम पड़ती है। अगर सरकार इस रकम को बढ़ाती है, तो किसानों को खेती में निवेश करने और प्रोडक्शन सुधारने में मदद मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें