Get App

Budget 2026: सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर मिलेगी 50% की छूट! बजट में मिल सकता है फायदा

Budget 2026: भारतीय रेलवे अपना किराया 26 दिसबंर से बढ़ाने जा रही है। ऐसे में सीनियर सिटीजन की उम्मीदें केंद्रीय बजट 2026-27 से बढ़ गई है। कोविड महामारी के बाद भले ही ज़िंदगी लगभग सामान्य हो चुकी हो, लेकिन सीनियर सिटीजन को मिलने वाली एक बड़ी राहत अब तक वापस नहीं आई है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 23, 2025 पर 4:34 PM
Budget 2026: सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट पर मिलेगी 50% की छूट! बजट में मिल सकता है फायदा
Budget 2026: सीनियर सिटीजन की उम्मीदें केंद्रीय बजट 2026-27 से बढ़ गई है।

Budget 2026: भारतीय रेलवे अपना किराया 26 दिसबंर से बढ़ाने जा रही है। ऐसे में सीनियर सिटीजन की उम्मीदें केंद्रीय बजट 2026-27 से बढ़ गई है। कोविड महामारी के बाद भले ही ज़िंदगी लगभग सामान्य हो चुकी हो, लेकिन सीनियर सिटीजन को मिलने वाली एक बड़ी राहत अब तक वापस नहीं आई है। देशभर के बुजुर्ग यात्रियों ने एक बार फिर मांग उठाई है कि रेलवे टिकट पर मिलने वाली पुरानी छूट को बहाल किया जाए। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर यात्रा करना जरूरी भी होता है और महंगा भी होता है क्योंकि इनकम कम हो जाती है। ऐसे में किराए में मिलने वाली रियायत उनके लिए बड़ी सहूलियत थी।

रेलवे ने बढ़ाया किराया

भारतीय रेलवे 26 दिसंबर 2025 से टिकट किराए में हल्की बढ़ोतरी करने जा रहा है, जिससे उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने का अनुमान है। नया किराया सिर्फ 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर लागू होगा जनरल केटेगरी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेलएक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी केटेगरी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर एक्स्ट्रा देने होंगे।

आधी कीमत में मिलती थी सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें