Budget 2026-27: केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बजट हर साल 1 फरवरी को पेश होता है। इस बार 1 फरवरी 2026 को रविवार को पड़ रह है। तो क्या बजट रविवार 1 फरवरी को पेश होगा या सोमवार 2 फरवरी को? साल 2017 से नरेंद्र मोदी सरकार ने बजट पेश करने की तारीख 1 फरवरी तय कर रखी है, लेकिन अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि यह तारीख रविवार को आए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा या तारीख बदली जा सकती है।
