Silver Price Today: देश में चांदी के भाव में आज जबदस्त तेजी रही। चांदी का भाव एक दिन में 5000 रुपये तक चढ़ गया है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,26,000 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का दाम दिल्ली में 2,14,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। जानिये देश के बड़े शहरों में 20 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव क्या रहा।
चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चांदी की फिजिकल सप्लाई सीमित बनी हुई है, जबकि निवेश और इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है। सेफ-हेवन एसेट के तौर पर चांदी में निवेश बढ़ा है, खासकर सिल्वर ETF में लगातार इनफ्लो देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने भी चांदी को सपोर्ट दिया है। वहीं, चीन 2026 से चांदी के निर्यात पर संभावित पाबंदी की खबरों ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे कीमतों में और उछाल आया है।
दूसरी बड़ी वजह यह है कि चांदी ने हाल के वर्षों में सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। 2025 में जहां सोने की कीमतों में करीब 65 फीसदी की बढ़त देखी गई, वहीं चांदी ने 120 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चांदी की मजबूती सिर्फ निवेश मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडस्ट्रियल इस्तेमाल, खासकर ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती खपत ने भी अहम भूमिका निभाई है। सोलर पावर जैसे क्षेत्रों में चांदी की बढ़ती जरूरत और लगातार सप्लाई घाटे की स्थिति ने इसकी कीमतों को ऊंचे स्तर पर बनाए रखा है।
शनिवार 20 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट