Get App

Budget 2026: 1 फरवरी को क्यों पेश होता है बजट? आखिर सरकार ने क्यों बदली बजट पेश करने की तारीख

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। आज यह तारीख सामान्य लगती है, लेकिन कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं था। लंबे समय तक बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता रहा और इसके पीछे ब्रिटिश दौर की परंपराएं थीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 6:19 PM
Budget 2026: 1 फरवरी को क्यों पेश होता है बजट? आखिर सरकार ने क्यों बदली बजट पेश करने की तारीख
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को वित्त वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। आज यह तारीख सामान्य लगती है, लेकिन कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं था। लंबे समय तक बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता रहा और इसके पीछे ब्रिटिश दौर की परंपराएं थीं। समय के साथ इन परंपराओं में बदलाव हुए, ताकि बजट प्रक्रिया ज्यादा व्यावहारिक और देश की जरूरतों के अनुरूप बन सके।

28 फरवरी से 1 फरवरी तक का सफर

2017 से पहले तक केंद्रीय बजट फरवरी के आखिरी दिन यानी 28 फरवरी को पेश होता था। यह परंपरा अंग्रेजों के शासन काल से चली आ रही थी। दिक्कत यह थी कि बजट के ऐलान और उसके लागू होने (1 अप्रैल) के बीच बहुत कम समय मिलता था। इससे राज्यों और मंत्रालयों को नई योजनाएं लागू करने में परेशानी होती थी।

इस समस्या को देखते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट को फरवरी की शुरुआत में पेश करने का फैसला लिया। 2017 से बजट 1 फरवरी को आने लगा, जिससे सरकार और राज्यों को तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलने लगा और ब्रिटिश काल की एक पुरानी परंपरा भी खत्म हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें