Budget 2026: बजट में सरकार 80C की लिमिट बढ़ाकर 3.50 लाख रुपये करेगी? अभी तक टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स बचाने की लिमिट 1.5 लाख रुपये है। क्या सरकार बजट में यह लिमिट बढ़ाएगी? बीते 10 साल से सरकार ने 80C लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया है। 80C के तहत टैक्सपेयर्स निवेश के ऑप्शन में पैसा लगाकर अपना टैक्स बचाते हैं। 80C के तहत PPF, ELSS, जीवन बीमा, NSC, पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम आदि आते हैं। केंद्रीय बजट 2026 से पहले आम टैक्सपेयर्स की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार उनकी टैक्स सेविंग को लेकर क्या राहत देती है।
