ICICI बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों को इन एफडी पर होगा सबसे ज्यादा फायदा

Bulk FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने एक बार फिर बल्क FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। ICICI बैंक ने इससे पहले 7 फरवरी को बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ाया था। बैंक ने इस बार बल्क एफडी पर अधिकतम 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तकी एफडी पर 4.75 फीसदी से लेकर 7.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 4:31 PM
Bulk FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने बल्क FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Bulk FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने एक बार फिर बल्क FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। ICICI बैंक ने इससे पहले 7 फरवरी को बल्क एफडी पर ब्याज बढ़ाया था। बैंक ने इस बार बल्क एफडी पर अधिकतम 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ाया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तकी एफडी पर 4.75 फीसदी से लेकर 7.15 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इससे पहले बैंक का शुरुआती ब्याज 4.50 फीसदी था, जिसमें 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बैंक 15 महीनों की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.15 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट..

ICICI बैंक की बल्क एफडी पर ब्याज दरें..

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.75 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.50 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 6.65 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत

271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत

290 दिन लेकिन एक साल से कम : आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत

1 वर्ष से 389 दिन: आम जनता के लिए - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.15 प्रतिशत

390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.15 प्रतिशत

15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 7.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.15 प्रतिशत

2 साल 1 दिन से 3 साल: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

3 साल 1 दिन से 5 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

5 साल 1 दिन से 10 साल: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

चार दिन में निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा, इन 6 कारणों से मार्केट में बिकवाली का दबाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।