Get App

Business Idea: मेडिसिनल प्लांट की करें खेती, सरकार भी कर रही है मदद, लाखों रुपये की होगी कमाई

हर्बल प्‍लांट जैसे स्टीविया, तुलसी, आर्टीमीसिया एन्‍नुआ, मुलैठी, एलोवेरा, जैसी चीजों की खेती की जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2021 पर 11:04 PM
Business Idea: मेडिसिनल प्लांट की करें खेती, सरकार भी कर रही है मदद, लाखों रुपये की होगी कमाई

Business Idea: अगर आप नौकरी के साथ में खेती के जरिए भी लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं तो आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इसमें अगर आपके पास खेत भी नहीं है तब भी आप खेती कर सकते हैं।
 
इन दिनों देश में औषधीय पौधों (Medicinal Plant) की खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कम उत्पादन और अधिक मांग के चलते खेती करने वाले किसानों को अच्छी कमाई हो रही है। साथ ही सरकार भी किसानों की इनकम बढ़ाने के मकसद से मेडिसिनल प्लांट की खेती को प्रोत्साहित कर रही है।

मेडिसिनल प्‍लांट (Medicinal Plant) की खेती के लिए न तो बड़े खेत की जरूरत है और न ही बहुत अधिक निवेश करने की। इस तरह की खेती के लिए अपना खेत होना भी जरूरी नहीं है। इसे आप कॉन्ट्रैक्ट पर भी ले सकते हैं, आजकल कई कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट पर Medicinal Plant की खेती करा रही है। इनकी खेती शुरू करने के लिए आपको कुछ हजार रुपए ही खर्च करने की जरूरत है, लेकिन कमाई लाखों में होती है।

किन चीजों की कर सकते हैं खेती

ज्‍यादातर हर्बल प्‍लांट जैसे स्टीविया, शतावरी, सर्पगंधा, तुलसी, आर्टीमीसिया एन्‍नुआ, मुलैठी, एलोवेरा, शतावरी, इसबगोल जैसे चीजों की खेती की जा सकती है। इनमें से कुछ पौधों को छोटे गमलों में भी उगाए जा सकता है। दवा और आयुर्वेद में इस्तेमाल के कारण किसानों को अच्छी कीमत मिल जाती है।

3 महीने में 3 लाख की कमाई

आमतौर पर तुलसी को धार्मिक मामलों से जोड़कर देखा जाता है लेकिन, मेडिसिनल गुण वाली तुलसी की खेती से कमाई की जा सकती है। तुलसी के कई प्रकार होते हैं, जिनसे यूजीनोल और मिथाईल सिनामेट होता है। इनके इस्‍तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं बनाई जाती हैं। 1 हेक्‍टेयर पर तुलसी उगाने सिर्फ 15,000 रुपये कर्छ होंगे, लेकिन, 3 महीने बाद ही यह फसल करीब 3 लाख रुपये तक में बिक जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें