Get App

Business Idea: सरकार की मदद से शुरू करें यह बिजनेस, घर बैठे लाखों रुपये महीने की होगी कमाई

डेयरी फॉर्म के बिजनेस को अच्छी कमाई वाला बिजनेस माना जाता है, इसके लिए सरकार से लोन भी मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2021 पर 7:45 PM
Business Idea: सरकार की मदद से शुरू करें यह बिजनेस, घर बैठे लाखों रुपये महीने की होगी कमाई

Business Idea: बड़े-बूढ़े अक्सर एक बात कहते हैं- नौकरी में कुछ नहीं रखा, पैसा कमाना है तो कुछ अपना काम ही करना होगा। इस कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा।

ऐसे में आज कल लोग जॉब के बजाय किसी बिजनेस को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। अगर आप भी कम बजट में कोई अपना काम शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको ऐसा आइडिया दे रहे हैं जिसमें घर बैठे आराम से लाखों रुपये की कमाई होगी। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

दरअसल दूध की डिमांड हर जगह बनी रहती है। ऐसे में डेयरी बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार लोन भी मुहैया करा रही है। इससे आप अपना डेयरी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कोरोना काल में कई बिजनेस पर बुरा असर पड़ा है, लेकिन दूध और दूध से बने प्रोडक्ट की मांग, कीमत और सप्लाई को हमेशा बनाए रखने की कोशिश की गई है।

सरकार भी पशुपालन को लेकर काफी बढ़ावा दे रही है। इसको लेकर कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। ऐसे में डेयरी का बिजनेस सबसे बेस्ट माना जा रहा है, जिससे लोगों की उम्मीद इस कारोबार को और बढ़ाने की हो जाएगी। डेयरी का काम आप छोटी से लेकर बड़ी रकम लगाकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो गाय और भैंस चाहिए होगी, जिससे दूध का काम शुरू किया जाए।

Business Idea: रेलवे के इस प्रोजेक्ट के साथ शुरू करें बिजनेस, 80,000 रुपये महीना होगी कमाई

केंद्र सरकार (Central Government) काफी समय से डेयरी इंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट स्कीम ( Dairy Entrepreneurship development Scheme- DEDS) चला रही है। इस योजना के तहत पशुपालन करने वाले व्यक्ति को कुल प्रोजेक्ट लागत पर 33.33 फीसदी तक की सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। इस योजना के लिए राष्ट्रीय कृषि (National Agriculture) और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड – NABARD) कर्ज में छूट मुहैया कराता है। वहीं DEDS स्कीम में 10 भैंस की डेयरी के लिए 7 लाख रुपये तक का कर्ज मुहैया कराया जाता है। जनरल क्लास के लोगों के लिए सब्सिडी 25 फीसदी तक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें