Get App

Business Idea: नौकरी के साथ बेहद कम पैसों में शुरू करें अच्छी कमाई वाले बिजनेस, हर महीने आएंगे पैसे

Business Idea: फेस्टिव सीजन में रूम डेकोरेट, खिलौने, रंगोली, पेटिंग की काफी डिमांड रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2021 पर 11:58 AM
Business Idea: नौकरी के साथ बेहद कम पैसों में शुरू करें अच्छी कमाई वाले बिजनेस, हर महीने आएंगे पैसे

Business Idea: आज के इस अर्थ युग में हर किसी की इच्छा है कि नौकरी के साथ में कुछ अतिरिक्त कमाई हो जाए तो बेहतर है। अगर आप भी कुछ अतिरिक्त कमाई की तलाश में हैं तो आप अपने हुनर के मुताबिक, हर महीने लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं।

हम आपको कुछ ऐसे आइडिया दे रहे हैं जहां आप अपने हुनर के मुताबिक अपने भविष्य में चार चांद लगा सकते हैं। ये एक ऐसे बिजनेस हैं जहां बेहद कम निवेश की जरूरत होती है और आप आसानी से मोटी कमाई कर सकते हैं।

कम बजट में शुरू करें ऐसे बिजनेस

आज के समय में रूम डेकोरेट (Room Decor), खिलौना (Toys), वाल पेंटिंग (Wall Painting) या त्योहार में बनने वाली रंगोली (Festival rangoli) की काफी डिमांड रहती है। इस बिजनेस को कम बजट में शुरू कर अच्छी कमाई की जा सकती है। कम लागत में ऐसे बिजनेस को शुरू करके सफलता का परचम फहाराया जा सकता है।

वॉल पेंटिंग बिजनेस

आज कल हर जगह कहीं न कहीं साज सजवाट बनी रहती है। हर किसी को सजावट पसंद भी है। अगर आपको वॉल पेटिंग का शौक है तो यहां किस्मत अजमा सकते हैं। आज कल घरों, दुकानों, ऑफिस में हर जगह पेंटिंग पसंद करते हैं। इंटरनेट के जरिए आप अपनी मार्केटिंग भी कर सकते हैं। इसमें अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें