Get App

Business Idea: इस प्रोडक्ट की है देश-विदेश में जबरदस्त डिमांड, हर महीने होगी बंपर कमाई

अगर आप खेती के जरिए करोड़ों रुपये कमाना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 2:29 PM
Business Idea: इस प्रोडक्ट की है देश-विदेश में जबरदस्त डिमांड, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में हर इंसान बेहतर कमाई करना चाहता है। खेती के जरिए भी अब बंपर कमाई की जा सकती है। अगर आप भी अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी खेती करने का आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं।

दरअसल चंदन की एक ऐसी लकड़ी है, जिसकी देश-विदेश में जबरदस्त मांग है। चंदन की खेती में जितनी आपकी लागत आएगी उससे कई गुना बेहतर कमाई हो जाएगी। आज हम आपको चंदन की खेती (sandalwood cultivation) के बारे में बता रहे हैं।

चंदन के पेड़ों को दो तरीकों से तैयार किया जा सकता है। पहला ऑर्गेनिक (organic farming) और दूसरा परंपरागत तरीके से तैयार किया जाता है। ऑर्गेनिक तरीके से चंदन के पेड़ तैयार करने में करीब 10 से 15 साल लगते हैं और वहीं परंपरागत तरीके से पेड़ को तैयार होने में करीब 20 से 25 साल का समय लगता है।

इसे शुरू के 8 सालों तक किसी बाहरी सुरक्षा की जरूरत नहीं होती है। उसके बाद इसमें खुशबू आने लगती है। लिहाजा ऐसे में इसके चोरी-छिपे काटे जाने का डर रहता है। इसलिए आपको पेड़ को पूरी तरह तैयार होने तक उसे जानवरों और अन्य लोगों से बचाकर रखना होगा। इसके पेड़ रेतीले और बर्फीले इलाकों को छोड़कर हर जगह उगाए जा सकते हैं।

उपयोग

चंदन (Sandalwood) का इस्तेमाल तमाम चीजों में होता है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग परफ्यूम बनाने में किया जाता है। इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेदिक दवा बनाने के लिए भी चंदन का इस्तेमाल किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें