Get App

मेरी उम्र 45 साल से ज्यादा है, मुझे घर खरीदना चाहिए या किराए के घर में रहना चाहिए?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिड-करियर में पहुंचने पर व्यक्ति पर एक साथ कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। व्यक्ति अच्छी कमाई के बावजूद कई तरह के खर्चों के बोझ से दबा रहता है। उसे बच्चों की पढ़ाई के खर्च का ध्यान रखना पड़ता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना पड़ता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:07 PM
मेरी उम्र 45 साल से ज्यादा है, मुझे घर खरीदना चाहिए या किराए के घर में रहना चाहिए?
आज घरों की कीमत जिस तरह से बढ़ी है, उसकी EMI घर के किराए से चुकाना मुश्किल है।

कई लोग कुछ सालों की नौकरी के बाद घर खरीदने का प्लान बनाना शुरू कर देते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्यक्ति पर जब आर्थिक जिम्मेदारियां कम होती है तो उसके लिए घर खरीदना आसान होता है। लेकिन, जैसे-जैसे जिम्मेदारियां बढ़ती हैं घर खरीदना मुश्किल होता जाता है। अगर आप होम लोन लेकर घर खरीद रहे हैं तो ज्यादा उम्र में ऐसा करना रिस्की हो सकता है।

मिड-करियर में पहुंचने पर जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिड-करियर में पहुंचने पर व्यक्ति पर एक साथ कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। व्यक्ति अच्छी कमाई के बावजूद कई तरह के खर्चों के बोझ से दबा रहता है। उसे बच्चों की पढ़ाई के खर्च का ध्यान रखना पड़ता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस पर काफी पैसे खर्च होते है। इसके अलावा खुद के रिटायरमेंट के बारे में भी सोचना पड़ता है।

बच्चों की पढ़ाई पर आज मातापिता का काफी पैसा खर्च होता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें