Get App

8th Pay Commission Explainer: 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, कबतक आएगा बढ़ा हुआ वेतन और एरियर? समझें पूरा गणित

8th Pay Commission Explainer: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो चुकी है। इस नए वेतन आयोग के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में संशोधन होने की उम्मीद है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 12:34 PM
8th Pay Commission Explainer: 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, कबतक आएगा बढ़ा हुआ वेतन और एरियर? समझें पूरा गणित
8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?

8th Pay Commission Explainer: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो चुकी है। इस नए वेतन आयोग के लागू होने से लगभग 55 लाख कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों और अनुमानित 69 लाख पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में महत्वपूर्ण संशोधन होने की उम्मीद है। सरकार ने इस आयोग का गठन कर चुकी है और इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (TOR) को भी अंतिम रूप दे चुकी है, लेकिन फिटमेंट फैक्टर , सैलरी बढ़ाने का पैमाना और दूसरे फायदों को अभी भी चर्चा चल रही है।

मौजूदा समय में 8वां केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहा है और कर्मचारी संघों-यूनियनों से मुलाकात कर रहा है। आयोग उनकी मांगों और प्रस्तावों के नोट्स और ज्ञापन ले रहा है। कर्मचारी यूनियनों ने अधिक वेतन संशोधन और सेवानिवृत्ति के लाभों में बदलाव की मांग की है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर और यह क्यों है जरूरी?

फिटमेंट फैक्टर वह मल्टिप्लायर है जिसका इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मूल वेतन (Basic Pay) को संशोधित करने के लिए किया जाता है। नए सैलरी स्ट्रक्चर को तय करने में इसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। 7वें वेतन आयोग ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर अपनाया था। इसे 2016 में लागू किया गया था। इसका मतलब यह है कि अगर किसी कर्मचारी या पेंशनभोगी का मूल वेतन 15000 रुपये था, तो वह संशोधित होकर 38,550 रुपये हो गया था (15,000 रुपये × 2.57)।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें