Canera Bank: केनरा बैंक के ग्राहकों को झटका लगने वाला है। बैंक ने MCLR बढ़ा दिया है, जिससे आपके कार, होम और पर्सनल लोन की EMI बढ़ जाएगी। केनरा बैंक ने 12 अप्रैल 2023 यानी आज से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की है। केनरा बैंक ने आरबीआई के रेपो रेट में बदलाव नहीं करने के बाद भी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।
