केनरा बैंक ने अपना मोबाइल बैंकिंग सुपर ऐप ‘Canara ai1’ लॉन्च किया है। नए ऐप से एक ही जगह पर ग्राहकों की 250 से अधिक सर्विस की जरूरतें पूरी होंगी। केनरा बैंक के इस एक ऐप से मल्टीपल मोबाइल ऐप्स की जरूरत खत्म होंगी, जो ग्राहक अलग-अलग सर्विस के लिए अलग ऐप डाउनलोड करते थे, अब उनकी परेशानी थोड़ी कम हो जाएगी। अब सभी सर्विस एक ही जगह एक ही ऐप पर मिल जाएगी।
फिंगर टिप्स पर मिलेगी बैंकिंग सर्विस
ऐप लॉन्च करने के बाद केनरा बैंक के एमडी और सीईओ एल वी प्रभाकर ने कहा कि बैंक का मुख्य फोकस हर किसी के लिए, हर जगह और हर समय ई-ट्रांजेक्शन को उपलब्ध कराना है। बैंक फिंगर टिप्स पर बैंकिंग सर्विस की इस्तेमाल करने के लिए टेक्नोलॉजी को लेकर आया है।
‘Canara ai1’ में एडवांस फीचर है जिसमें यूआई और यूएक्स जैसी टेक्नोलॉजी है। इसमें मल्टीपल थीम्स और मेन्यू यानी डैशबोर्ड है। इसे यूजर्स अपनी सुविधा अनुसार बदल सकते हैं। ये आंखों पर स्ट्रेस भी नहीं होने देता। ब्राइटनेस एडजस्ट कर सकते हैं।
केनरा बैंक का ऐप 11 भाषाओं में मिल रहा है। इस ऐप पर शॉपिंग, बिल पेमेंट, फ्लाइट, होटल, कैब बुकिंग, पेमेंट, लोन रिपेयमेंट और इन्वेस्टमेंट सर्विस जैसे म्यूचुअल फंड, बीमा और डीमैट सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। बैंक ने कहा कि यह पीपीएफ खाता, सुकन्या समृद्धि खाते, वरिष्ठ नागरिक बचत खाता और किसान विकास पत्र, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई और एपीवाई जैसी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी लाभ इस ऐप के जरिये एक जगह मिल जाएगा।
प्री-लॉगिन सुविधाओं के रूप में, अकाउंट बैलेंस, यूपीआई स्कैन और पे शॉपिंग की सर्विस मिलेगी। साथ ही यूजर्स वीडियो केवाईसी के साथ रियल टाइम डिजिटली अपना खाता खोल सकते हैं।