Canera Bank Fixed Deposit Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। केनरा बैंक की नई दरें 7 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं। ये नई दरें आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन दोनों पर लागू होंगी।
Canera Bank Fixed Deposit Rate: पब्लिक सेक्टर बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। केनरा बैंक की नई दरें 7 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं। ये नई दरें आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन दोनों पर लागू होंगी।
FD पर नई ब्याज दरें
3 करोड़ रुपये से कम की कॉलेबल FD (Callable FD) पर आम ग्राहकों को अब 3.25% से 6.50% तक ब्याज मिलेगा। सबसे ज्यादा 6.50% ब्याज 444 दिन की FD पर मिलेगा। कॉलेबल FD में समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा होती है, लेकिन मार्च 2019 से लागू नियम के अनुसार, जल्दी तोड़ने या आंशिक पैसा निकालने पर 1% पेनाल्टी देनी होगी। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.25% से 7% के बीच होगी। 444 दिन की FD पर उन्हें सबसे ज्यादा 7% ब्याज मिलेगा।
सेविंग अकाउंट की दरें
बैंक ने सेविंग अकाउंट पर ब्याज दरें भी घटा दी हैं। अब बैलेंस के आधार पर 2.55% से 4% तक ब्याज मिलेगा, जबकि पहले यह 2.70% से 4% था।
दरें क्यों बदलीं?
ये बदलाव RBI की अगस्त 6 2025 की पॉलिसी समीक्षा के एक दिन बाद आया है, जिसमें रेपो रेट 5.55% पर स्थिर रखा गया। इस साल RBI कुल 100 बेसिस प्वाइंट रेपो रेट घटा चुका है, जिसके चलते कई बैंकों ने जमा दरों में कटौती की है।
कॉलेबल और नॉन कॉलेबल एफडी में क्या है फर्क
केनरा बैंक की एफडी दो तरह की होती हैं — कॉलेबल और नॉन कॉलेबल। कॉलेबल एफडी में आप जरूरत पड़ने पर समय से पहले पैसे निकाल सकते हैं, जबकि नॉन कॉलेबल एफडी में मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की इजाजत नहीं होती। अगर निकालते हैं, तो आपको पेनाल्टी देनी पड़ती है। इसलिए एफडी कराने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपको कब और किस तरह से पैसों की जरूरत पड़ सकती है।
केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबकि जनरल और सीनियर सिटीजन को इतना मिल रहा है ब्याज
पीरियड | आम जनता | सीनियर नागरिक | आम जनता | सीनियर नागरिक | ||||
ब्याज दर (%प्रति वर्ष) | वार्षिक ब्याज प्रतिफल (%प्रति वर्ष) | ब्याज दर (%प्रति वर्ष) # | वार्षिक ब्याज प्रतिफल(%प्रति वर्ष) ** | ब्याज दर (%प्रति वर्ष) | वार्षिक ब्याज प्रतिफल(%प्रति वर्ष) ** | ब्याज दर(%प्रति वर्ष) # | वार्षिक ब्याज प्रतिफल(%प्रति वर्ष) ** | |
7 दिन से 45 दिन तक | 3.25 | 3.29 | 3.25 | 3.29 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
46 दिन से 90 दिन तक | 4.25 | 4.32 | 4.25 | 4.32 | 4.35 | 4.42 | 4.35 | 4:42 |
91 दिन से 179 दिन तक | 4.50 | 4.58 | 4.50 | 4.58 | 4.60 | 4.68 | 4.60 | 4.68 |
180 दिन से 269 दिन तक | 5.50 | 5.61 | 6.00 | 6.14 | 5.60 | 5.72 | 6.10 | 6.24 |
270 दिन परंतु 1 वर्ष से कम | 5:75 | 5:88 | 6.25 | 6.40 | 5:85 | 5.98 | 6.35 | 6.50 |
1 वर्ष और उससे अधिक से लेकर 1 वर्ष 3 माह तक केवल | 6.25 | 6.40 | 6.75 | 6.92 | 6.35 | 6.50 | 6.85 | 7.03 |
444 दिन | 6.50 | 6.66 | 7.00 | 7.19 | 6.60 | 6.76 | 7.10 | 7.29 |
1 वर्ष 3 महीने से अधिक तथा 2 वर्ष से कम | 6.25 | 6.40 | 6.75 | 6.92 | 6.35 | 6.50 | 6.85 | 7.03 |
2 वर्ष या उससे अधिक परंतु 3 वर्ष से कम | 6.25 | 6.40 | 6.75 | 6.92 | 6.35 | 6.50 | 6.85 | 7.03 |
3 वर्ष या उससे अधिक परंतु 5 वर्ष से कम | 6.25 | 6.40 | 6.75 | 6.92 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
5 वर्ष या उससे अधिक से 10 वर्ष तक | 6.25 | 6.40 | 6.75 | 6.92 | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं | लागू नहीं |
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।