Canera bank FD Rates: दिवाली से पहले केनरा बैंक (Canara Bank) ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। केनरा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 27 अक्टूबर 2023 से लागू हो चुकी है। केनरा बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। रिवीजन के बाद केनरा बैंक आम जनता को एफडी पर 4 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
