केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न के मामले में ऑडिट रिपोर्ट को जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी है। पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर 2025 थी। CBDT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है। साथ ही एक बयान भी जारी किया है।
