Central Bank FD Rates: अगर सेविंग की बात होती है Fixed Deposit का नाम सबसे पहले आता है। एफडी में निवेश सुरक्षित रहता है और गारंटी रिटर्न मिलता है। अगर आप भी एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो अच्छी खबर है। 113 साल पुराने पब्लिक सेक्टर बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। इस ब्याज दर पर रिवीजन के बाद बैंक अपने नियमित ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक इसी पीरियड की एफडी पर सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 4% से 7.50% तक का ब्याज दे रहा है।
