केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने तय की GPF की ब्याज दरें

GPF Interest Rate Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
GPF Interest Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है।

GPF Interest Rate Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने सामान्य प्रॉविडेंट फंड (General Provident Fund - GPF) और अन्य प्रॉविडेंट फंड्स के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक GPF और इसी तरह के अन्य फंड्स पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के लिए सरकार ने GPF और ऐसे ही लिंक्ड फंड्स पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है।

सरकार ने तय जुलाई-सितंबर 2024 की GPF की दरें

3 जुलाई 2024 को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के अनुसार यह घोषित किया गया है। सामान्य प्रॉविडेंट फंड के जमा पैसे और ऐसे ही फंड्स पर 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। सरकार ने ब्याज दरें पिछली बार की तरह इस बार भी बरकरार रखी है। जीपीएफ पर पीपीएफ जितना ही ब्याज मिल रहा है। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) की दरों की तरह ही GPF की दर चलती है। नीचे बताए गए सभी फंड्स पर भी 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।


ये भी हैं GPF की तरह अन्य प्रॉविडेंट फंड्स

1. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (सेंट्रल सर्विस)।

2. अंशदायी प्रॉविडेंट फंड (भारत)।

3. ऑल इंडिया सर्विस प्रॉविडेंट फंड

4. राज्य रेलवे प्रॉविडेंट फंड

5. सामान्य प्रॉविडेंट फंड (डिफेंस सर्विस)

6. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट प्रॉविडेंट फंड

7. इंडियन ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट फैक्टरीज प्रॉविडेंट फंड

8. भारतीय नौसेना डॉकयार्ड वर्कर्स (प्रॉविडेंट फंड)।

9. रक्षा सेवा अधिकारी प्रॉविडेंट फंड।

10 . सशस्त्र बल कार्मिक प्रॉविडेंट फंड।

क्या है सामान्य प्रॉविडेंट फंड (GPF)?

सामान्य प्रॉविडेंट फंड एक तरह का प्रॉविडेंट फंड ही है जो सिर्फ भारतीय सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है। सरकार में हर कोई अपने वेतन का एक हिस्सा सामान्य प्रॉविडेंट फंड में जमा कर सकता है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उनके पीरियड के दौरान जमा पैसा और ब्याज मिलता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री हर तिमाही में जीपीएफ ब्याज दर की समीक्षा करती है।

Vegetable Prices Hike: एक महीने में आलू-प्याज और टमाटर के बढ़े दाम, जल्द राहत मिलने के

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।