Get App

CGHS कार्ड नहीं है? केंद्रीय कर्मचारी तब भी उठा सकते हैं सभी हेल्थ बेनेफिट्स, जानिये कैसे

CGHS Card: आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और आपकी सैलरी से हर महीने CGHS (Central Government Health Scheme) का पैसा कटता है? लेकिन आपने CGHS कार्ड के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो भी आप इस योजना के सभी स्वास्थ्य लाभ पाने के हकदार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 4:56 PM
CGHS कार्ड नहीं है? केंद्रीय कर्मचारी तब भी उठा सकते हैं सभी हेल्थ बेनेफिट्स, जानिये कैसे
CGHS Card: आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और आपकी सैलरी से हर महीने CGHS (Central Government Health Scheme) का पैसा कटता है?

CGHS Card: आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और आपकी सैलरी से हर महीने CGHS (Central Government Health Scheme) का पैसा कटता है? लेकिन आपने CGHS कार्ड के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो भी आप इस योजना के सभी स्वास्थ्य लाभ पाने के हकदार हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि केवल फॉर्म न भरने की वजह से किसी कर्मचारी को CGHS फायदों को लेने से रोका नहीं जा सकता।

7 अप्रैल 2025 को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम में मंत्रालय ने कहा है कि जिन कर्मचारियों की सैलरी से CGHS का मंथली योगदान कट रहा है, उन्हें CGHS कार्ड जरूर जारी किया जाए। यह निर्देश खास तौर पर CPWD (Central Public Works Department) के कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है। अगर कोई कर्मचारी बार-बार सूचना देने के बावजूद अप्लाई नहीं करता है, तो उसका मामला तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाना चाहिए।

मंत्रालय ने यह भी कहा है कि CGHS का पैसा सैलरी से कट रहा हो, तो कार्ड न मिलने की जिम्मेदारी कर्मचारी की नहीं, बल्कि ऑफिस की होती है। प्रशासनिक शाखा को अकाउंट्स सेक्शन के साथ मिलकर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि कर्मचारी ने फॉर्म न भी भरा हो, लेकिन अगर उसकी सैलरी से पैसा कट रहा है तो वह योजना का सदस्य माना जाएगा।

CGHS कार्ड कैसे बनवाएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें