केंद्र सरकार ने सांसदों और पूर्व सांसदों को बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार ने सांसदों और पूर्व सांसदों की सैलरी, दैनिक भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी की है। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। अब सांसदों की मंथली सैलरी 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.24 लाख रुपये कर दिया गया है। इसी तरह, दैनिक भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व सांसदों की मंथली पेंशन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 31,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, अतिरिक्त पेंशन में भी वृद्धि की गई है।
