केंद्र ने एक बहुत ही अहम कदम उठाते हुए, सभी राज्य सरकारों (State Governments) को निर्देश दिया है कि वे उन सभी ऑल इंडिया सर्विस (AIS) कर्मचारियों को एक बार नेशलन पेंशन स्कीम (NPS) छोड़ कर ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) अपनाने का मौका जरूर दें, जिनकी भर्ती 22 दिसंबर 2003 के बाद जारी नोटिफिकेशन वैकेंसी से हुई है और जो लोग 1 जनवरी 2004 को या उसके बाद सरकारी सेवा में शामिल होने पर NPS के अंतर्गत आते हैं, उन्हें पुरानी पेंशन योजना के प्रावधानों के तहत कवर किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि इच्छुक कर्मचारी 30 नवंबर तक इस एकमुश्त ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं।
