Get App

CGHS कार्डहोल्डर सभी AIIMS में करा सकते हैं कैशलेस इलाज, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

CGHS कार्डहोल्डर देश के सभी AIIMS में कैशलेस इलाज करा सकते हैं। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थी देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कैशलेस इलाज की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2023 पर 6:54 PM
CGHS कार्डहोल्डर सभी AIIMS में करा सकते हैं कैशलेस इलाज, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
CGHS कार्डहोल्डर सभी AIIMS में कैशलेस इलाज करा सकते हैं।

CGHS कार्डहोल्डर देश के सभी AIIMS में कैशलेस इलाज करा सकते हैं। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थी देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कैशलेस इलाज की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। 5 दिसंबर 2023 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में एक जवाब में कहा कि सरकार ने मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MOA) CGHS और एम्स के बीच साइन किया हुआ है। सीजीएचएस ने एम्स, नई दिल्ली, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़, जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी पुडुचेरी और भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, बिलासपुर, राजकोट, कल्याणी, भटिंडा, बीबीनगर, गुवाहाटी, देवघर और मंगलागिरी में स्थित एम्स में पेंशनर्स और CGHS लाभार्थियों को कैशलैस इलाज की सुविधा दी है।

एम्स, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ और जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी में कैशलेस इलाज के लिए कौन पात्र होगा? इन प्रमुख संस्थानों में कैशलेस इलाज की सर्विस का फायदा उठाने के लिए CGHS लाभार्थियों को नियम पता होने चाहिए।

एम्स में कैशलेस इलाज के लिए निर्देश

1) सीजीएचएस पेंशनर्स और कैशलेस इलाज के हकदार अन्य लाभार्थी जैसे पूर्व सांसद, पूर्व राज्यपाल, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश, स्वतंत्रता सेनानी आदि, जिनके पास वैलिड सीजीएचएस कार्ड है, वे एम्स में कैशलेस इलाज के लिए पात्र हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें