Get App

IRCTC Char Dham Yatra 2023: आईआरसीटीसी लेकर आया चार धाम यात्रा के टूर पैकेज, यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह तीर्थ चार पवित्र स्थलों - बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा है। इन पवित्र स्थलों के द्वार अगले सप्ताह शुरू हो जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया से खुलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 7:24 PM
IRCTC Char Dham Yatra 2023: आईआरसीटीसी लेकर आया चार धाम यात्रा के टूर पैकेज, यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन
Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है।

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह तीर्थ चार पवित्र स्थलों - बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा है। इन पवित्र स्थलों के द्वार अगले सप्ताह शुरू हो जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया से खुलेंगे।

16 लाख लोग करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

हर साल यात्रा के प्रति लोगों में खासा उत्साह रहता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा के लिए अब तक 16 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। सीएम धामी ने केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। सीएम धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सीएम धामी ने ट्विटर पर कहा कि बाबा केदार की जय। आज आगामी चारधाम यात्रा 2023 में केदारनाथ धाम के लिए रवाना होने वाले सेवा सदस्यों के दल को मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आईआरसीटीसी टूर पैकेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें