Char Dham Yatra: 10 मई से शुरू हो रही है चार धाम की यात्रा, तीर्थयात्री कर सकते हैं IRCTC पर टिकट बुकिंग

Char Dham Yatra: देश में 10 मई से चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है। इस महीने शुरू होने वाली यात्रा को लेकर आम लोग काफी उत्साहित हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं तो IRCTC पर बुक करसकते हैं। अभी तक करीब 18 लाख लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया

अपडेटेड May 01, 2024 पर 10:00 PM
Story continues below Advertisement
Char Dham Yatra: देश में 10 मई से चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है।

Char Dham Yatra: देश में 10 मई से चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है। इस महीने शुरू होने वाली यात्रा को लेकर आम लोग काफी उत्साहित हैं। अगर आप भी चारधाम यात्रा के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं तो IRCTC पर बुक करसकते हैं। अभी तक करीब 18 लाख लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। लोगों के उत्साह को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने वीआईपी लोगों से शुरुआती 15 दिनों के दौरान यात्रा पर नहीं आने का अनुरोध किया ताकि आम श्रद्धालुओं को दर्शनों में किसी तरह की परेशानी न हो।

10 मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा

राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा है। पत्र में रतूड़ी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में राज्य में चार धामों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इस साल भी शुरुआती 15 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के अप्रत्याशित संख्या में आने की संभावना को देखते हुए यह अनुरोध किया जा रहा है कि वीआईपी लोग 10 मई से 25 मई के दौरान न आएं। अपनी यात्रा को इस दौरान टाल दें।


12 मई को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

चार धामों के नाम से प्रसिद्ध गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट जहां अक्षय तृतीया के दिन 10 मई को खुलेंगे। वहीं बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुलेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले ही देश भर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक चारधाम वेब पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाटसएप के जरिए 17.88 लाख लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

पहले से ज्यादा की गई हैं तैयारियां

गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार के स्तर से पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं, जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामों के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस में किसी भी तरह की कालाबाजारी और ठगी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इस बार केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इसी के माध्यम से टिकट बुक करने का अनुरोध किया। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि इस बार पहले की तुलना में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ स्थानों पर गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था थी जबकि अब 20 जगहों पर पार्किंग की जा सकेगी।

Airtel का सुपरहिट प्लान, इस प्लान के साथ मिल रहा है Free नेटफ्लिक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।