Get App

मार्च में वीकेंड ट्रिप पर जानें का है प्लान, घूमने के लिए बेस्ट है ऋषिकेश, 350 रुपये में मिल जाएगा कमरा

अगर आप वीकेंड पर या गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में घूम सकते हैं। गर्मी की छुट्टी में ज्यादातर लोग ऋषिकेश और हरिद्वार घूमने जाते हैं और यहां पीक सीजन में होटल के कमरे काफी महंगे मिलते हैं। लेकिन ऋषिकेश में कई आश्रम हैं जहां आप कम बजट में भी ठहर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 7:14 PM
मार्च में वीकेंड ट्रिप पर जानें का है प्लान, घूमने के लिए बेस्ट है ऋषिकेश, 350 रुपये में मिल जाएगा कमरा
अगर आप वीकेंड पर या गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में घूम सकते हैं।

अगर आप वीकेंड पर या गर्मी की छुट्टियों में ऋषिकेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में घूम सकते हैं। गर्मी की छुट्टी में ज्यादातर लोग ऋषिकेश और हरिद्वार घूमने जाते हैं और यहां पीक सीजन में होटल के कमरे काफी महंगे मिलते हैं। लेकिन ऋषिकेश में कई आश्रम हैं जहां आप कम बजट में भी ठहर सकते हैं। इन आश्रम के कमरे काफी बड़े होते हैं। एसी कमरे में डबल बेड, टीवी, टेबल, कुर्सी जैसी सभी बेसिक सुविधाएं मिलती है। इन आश्रम में कमरे आप 350 रुपए में बुक कर सकते हैं। ऋषिकेश में ठहरने के लिए कई ऑप्शन हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कम बजट में आप ऋषिकेश में कैसे और कहां कमरे बुक कर सकते हैं।

यहां बुक कर सकते हैं रूम्स

आश्रम में बुकिंग कराने के लिए बेहतर होगा कि अपने घूमने की तारीख से 10 से 15 दिन पहले ई-मेल और फोन पर कमरे बुक कर लें। कंफर्मेशन कॉल आने के बाद आश्रम में फोन करके बुकिंग के बारे में कंफर्म जरूर कर लें। ऋषिकेश में कई आश्रम हैं जहां आप आराम से ठहर सकते हैं। इनमें से एक है परमार्थ निकेतन आश्रम जो राम झूले के पास है। परमार्थ निकेतन आश्रम गंगा किनारे ही है और इसका अपना घाट है जहां पर आप गंगा स्नान कर सकते हैं। यहां योगा भी कराया जाता है। परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरने के लिए ऑनलाइन कमरे बुक कर सकते हैं। आश्रम वेबसाइट पर इनका ई-मेल आईडी है। ई-मेल आईडी पर आप जिस डेट के कमरे बुक करना चाहते हैं। गेस्ट और कमरों की संख्या की डिटेल उनके ई-मेल पर ठहरने की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले भेजनी होती है। परमार्थ निकेतन आश्रम कमरों की बुकिंग का कंफर्मेशन मेल भेजता है जिसके बाद कमरे बुक हो जाते हैं। इन कमरों के लिए आपको एक दिन के लिए न्यूनतम 350 रुपए एक रात के देने होंगे।

यहां भी बुक कर सकते हैं कमरे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें