Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सकार ने एक साल में बढ़ाया 9% DA, चुनावों से पहले सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला बड़ा दिल

Chhattisgarh Dearness Allowance, Salary Hike News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allownace - DA) बढ़ा दिया है

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 12:09 PM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

Chhattisgarh Dearness Allowance, Salary Hike News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allownace - DA) बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने चुनावों से पहले सरकारी कर्मचारियों के डीए में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। छत्तीसगढ़ में इस साल 2023 के नवंबर में चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल कर्मचारियों के डीए में दोनों बार का मिलाकर कुल 9 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

छत्तीसगढ़ में एक साल बढ़ा 9% DA

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार के इस फैसले से राज्य के 5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अब 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने साल में दूसरी बार डीए में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले सरकार ने 6 जुलाई को 5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।


कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों की बढ़ाई सैलरी

37,000 से अधिक कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में 27 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। डेलीवेज पर काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 4,000 रुपये महीना की बढ़ोतरी होगी। राज्य में 1650 विजिटिंग टीचर्स की सैलरी में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। राजये के 6000 पटवारी को 500 रुपये हर महीना रिसोर्स अलाउंस मिलेगा। सभी पुलिस कॉन्सटेबल को 8,000 रुपये को सालाना किट अलाउंस मिलेगा।

हेल्थ वर्कर को मिलेगा पैसा

हेल्थ वर्कर ट्रेनर को 100 रुपये डेली इंसेटिव मिलेगा। पंचायत सेक्रेटरी को मिलने वाला स्पेशल अलॉउंस 2,500 रुपये मिलेगा। ये उन्हीं को मिलेगा जिन्होंने 15 साल पूरे कर लिये हैं। जिन पंचायत सेक्रेटरी ने 15 साल से ज्यादा समय पूरा कर लिया है उन्हें 3,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया HRA

7वें वेतन आयोग के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों को B केटेगरी में आने वालों को 9 फीसदी हाउस रेंट अलाउंस और C केटेगरी में आने वालों को 6 फीसदी HRA मिलेगा। सरकार के डीए बढ़ाने से राज्य सरकार पर 800 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ जाएगा।

RIL JIO Financial Demerger : RSIL के शेयरों की लिस्टिंग 261.85 रुपये पर हुई, एनालिस्ट्स की उम्मीद से काफी ज्यादा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।