Get App

Children’s Mutual Funds: बच्चों के म्यूचुअल फंड्स में बढ़ रही दिलचस्पी, जानिए रिटर्न-AUM समेत पूरी डिटेल

Children’s Mutual Funds: बच्चों के लिए बने म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। पांच साल में AUM 160 फीसदी बढ़ा है। रिटर्न, लॉक-इन नियम और शिक्षा जैसे लक्ष्यों के चलते यह कैटेगरी अब लॉन्ग टर्म निवेश का अहम विकल्प बनती जा रही है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 28, 2025 पर 10:31 PM
Children’s Mutual Funds: बच्चों के म्यूचुअल फंड्स में बढ़ रही दिलचस्पी, जानिए रिटर्न-AUM समेत पूरी डिटेल
Children’s Mutual Funds: बच्चों के म्यूचुअल फंड्स का रिटर्न उनकी निवेश रणनीति पर निर्भर करता है।

Children’s Mutual Funds: बच्चों के नाम पर निवेश किए जाने वाले म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। ICRA Analytics के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच साल में इस कैटेगरी का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM करीब 160 फीसदी बढ़ा है।

नवंबर 2020 में बच्चों के म्यूचुअल फंड्स का कुल AUM करीब 9,800 करोड़ रुपये था। वहीं, नवंबर 2025 तक यह बढ़कर लगभग 26,000 करोड़ रुपये हो गया है। इसी अवधि में फोलियो की संख्या भी बढ़कर करीब 32 लाख तक पहुंच गई है।

किस कैटेगरी में आते हैं ये म्यूचुअल फंड?

बच्चों के म्यूचुअल फंड्स, सॉल्यूशन ओरिएंटेड फंड्स की कैटेगरी में आते हैं। ठीक उसी तरह जैसे रिटायरमेंट फंड्स होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें