Get App

Cipla Q3 results :  756.88 करोड़ रुपये रहा नेट प्रॉफिट, बाजार अनुमानों से बेहतर लेकिन फ्लैट रहा प्रदर्शन

Cipla ने कहा, अक्टूबर-दिसंबर, 2021 तिमाही के दौरान कंपना का कुल रेवेन्यू 6 फीसदी बढ़कर 5,478.86 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इससे एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,169 करोड़ रुपये रहा था।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2022 पर 7:27 PM
Cipla Q3 results :  756.88 करोड़ रुपये रहा नेट प्रॉफिट, बाजार अनुमानों से बेहतर लेकिन फ्लैट रहा प्रदर्शन
तीसरी तिमाही के दौरान कोविड केस घटने से सिप्ला के नतीजों पर पड़ा असर

Cipla Q3 results : दवा कंपनी सिप्ला ने 31 दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान 756.88 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान अवधि में हुए 751.6 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के लगभग बराबर है। सीएनबीसी टीवी-18 के पोल्स में दिसंबर तिमाही के दौरान 671.1 करोड़ रुपये के प्रॉफिट का अनुमान लगाया गया था।

6 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू

सिप्ला ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, अक्टूबर-दिसंबर, 2021 तिमाही के दौरान कंपना का कुल रेवेन्यू 6 फीसदी बढ़कर 5,478.86 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इससे एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 5,169 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें