Get App

2000 रुपये के नोट ऐसे करें चेंज, जेब हो जाएगी गर्म, ये रहा स्मार्ट काम

2000 Note Change: उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में 2000 रुपये के नोट जमा करने के लिए महिलाओं ने अनोखी तकनीकी अपनाई है। शहर की ज्यादातर महिलाओं ने पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम में निवेश किया है। इसमें ज्यादातर 2000 के नोट दिए गए हैं। पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने वालों में महिलाओं की बड़ी संख्या है। महिलाएं अलग-अलग योजनाओं में निवेश कर रही हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 30, 2023 पर 3:20 PM
2000 रुपये के नोट ऐसे करें चेंज, जेब हो जाएगी गर्म, ये रहा स्मार्ट काम
2000 Note Change: पिछले 3 दिनों में महिला इनकम स्कीम के 33 खाते, सुकन्या समृद्धि के 24 खाते, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के 15 खाते खोले गए हैं

2000 Note Change: सरकार ने 2,000 रुपये के नोट के बारे में एक बड़ा फैसला किया है। इसी साल सितंबर महीने के बाद ये नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। इसकी घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते शुक्रवार को ही कर दी है। आज से 2,000 रुपये के नोटों का एक्सचेंज (2000 Note Exchange) भी शुरु हो चुका है। सभी बैंकों और रिजर्व बैंक की शाखाओं में इसे बदला जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के झांसी शहर की महिलाओं ने 2000 रुपये के नोट जमा करने के लिए अनोखी तरकीब निकाली है। इन नोटों को जमा करने से उन्हें लंबे समय तक फायदा मिलेगा। बड़ी संख्या में महिलाएं पोस्ट ऑफिस में योजनाओं के जरिए निवेश कर रही हैं।

पोस्ट ऑफिस में महिलाओं, सीनियर सिटीजंस के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्माल सेविंग स्कीम्स है। इन स्कीम्स में किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। ब्याज में अच्छी मिलती हैं। ऐसे में 2000 रुपये के नोट बंदी के बाद महिलाएं पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में जमकर निवेश कर रही हैं।

झांसी के पोस्ट ऑफिस में महिलाओं ने खुलवाए खाते

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बहुत से लोग पोस्ट ऑफिस में कई योजनाओं में निवेश कर रहे हैं। निवेश करने वालों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पिछले 3 दिनों में सेविंग के 75 अकाउंट्स, रिकरिंग डिपॉजिट के 70 अकाउंट्स, महिला इनकम स्कीम के 33 अकाउंट्स, टाइम डिपाजिट के 111 अकाउंट्स, सुकन्या समृद्धि के 24 अकाउंट्स, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के 15 अकाउंट्स, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के 15 अकाउंट्स और पब्लिक प्रोविडेंट फंड के 3 अकाउंट्स खोले गए हैं। कुल मिलाकर यहां महिलाएं नोटबंदी को एक अवसर के रूप में ले रही हैं। शायद यही वजह है कि वो नोद बदलने या जमा करने के लिए बजाय योजनाओं में निवेश कर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें