Get App

2000 रुपये के नोट पर आया नया अपडेट! सरकार ने दिया यह जवाब, जानिए पूरी डिटेल

2000 Rupee Notes Alert: नोटबंदी के दौरान 2,000 रुपये गुलाबी रंग के नोट जारी किए गए थे। अब ये नोट चलन में न के बराबर हैं। बैंक के काउंटर हों या फिर ATM, 2000 रुपये के नोट बहुत कम नजर आते हैं। साल 2019 के बाद से 2000 रुपये के नोटो की छपाई नहीं हुई है। क्या अब सरकार फिर से इन नोटों की छपाई कर रही है

Jitendra Singhअपडेटेड May 11, 2023 पर 11:45 AM
2000 रुपये के नोट पर आया नया अपडेट! सरकार ने दिया यह जवाब, जानिए पूरी डिटेल
मौजूदा समय में 2,000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन में काफी कमी आई है

2000 Rupee Notes Alert: केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी (Demonetization) लागू कर दिया था। इसके बाद देश में 500 रुपये और 2000 रुपये (Two Thousand New Note) के नए नोट देखने को मिले। पुराने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए। अब सवाल उठता है कि क्या भारतीय रिजर्व बैंक 2000 रुपये के नए डिजाइन वाले बैंकनोट जारी करने जा रही है? क्या RBI महात्मा गांधी सीरिज के 2000 रुपये के नए बैंकनोट जारी करने की तैयारी में है? ये हम नहीं पूछ रहे बल्कि संसद में केंद्र सरकार से ये सवाल पूछा गया है।

राज्यसभा में सरकार से जब ये सवाल किया गया तो वित्त राज्यमंत्री पकंज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने कहा कि RBI पहले ही 2016 में 2000 रुपये के नए नोट जारी कर चुकी है।

राज्य सभा सांसद ने जब पूछा सरकार से यह सवाल

राज्यसभा सांसद राजमणि (Rajmani Patel) पटेल ने सरकार ने सवाल पूछा था। जिसका लिखित में वित्त राज्यमंत्री ने जवाब दिया है। सांसदे ने सरकार से पूछा कि क्या RBI 2000 रुपये नए डिजाइट वाले बैंकनोट महात्मा गांधी के नए सीरिज वाले नोट जारी कर रहा है? अगर ऐसा है तो किस तरीख को ये नोट जारी किए जा रहे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) महात्मा गांधी (नए) सीरिज वाले 2000 रुपये के नए डिजाइन वाले नोट्स 2016 में ही जारी कर चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें