31 July Deadline: जुलाई का आखिरी दिन कई मायनों में बेहद अहम है। सरकार ने अभी तक रिटर्न फाइल करने की तारीख नहीं बढ़ाई है लिहाजा आज रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख है। इसके साथ ही अगर आप मुफ्त LPG सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उसके राशन कार्ड से गैस कनेक्शन का कार्ड लिंक करना होगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार और अलग-अलग राज्यों की सरकारी स्कीमों का फायदा लेने के लिए भी आपको कुछ जरूरी काम आज ही पूरे करने होंगे। पीएम किसान योजना (PM Kisan samman yojna) के तहत 12वीं किश्त पाने के लिए e-KYC करानी है। समय रहते जो इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वह तीन दिनों में अपने काम निपटा लें।
