31 July Deadline: क्या आपको भी फ्री रसोई गैस सिलेंडर, सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास तीन दिन का समय बचा है। केंद्र सरकार और अलग-अलग राज्यों में कई सरकारी स्कीमें चलाई जा रही है, जिनका लाभ उठाने के लिए आपको 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा। उत्तराखंड सरकार साल में 3 फ्री सिलेंडर दे रही है। गोवा सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी दे रही है। साथ ही पीएम किसान योजना के तहत 12वीं किश्त पाने के लिए e-KYC करानी है। समय रहते जो इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वह तीन दिनों में अपने काम निपटा लें।
1. राशन कार्ड होल्डर को मिलेंगे 3 फ्री सिलेंडर
सरकार की तरफ से दिये जाने वाले फ्री गैस सिलेंडर आप भी ले सकते हैं। अगर आपके पास भी अन्त्योदय कार्ड हैं तो आप फ्री सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राशन कार्डधारक को सालाना तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकार ने मुफ्त सिलेंडर पाने के लिए कुछ नए नियम भी जोड़ दिये हैं। इन नियमों के पालन के बाद ही लोगों को मुफ्त सिलेंडर मिल पाएंगे। पहला, लाभार्थी को उत्तराखंड का निवासी होना अनिवार्य है। दूसरा, इसके लिए अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का गैस कनेक्शन कार्ड से लिंक होना जरूरी है। ये लिंक 31 जुलाई 2022 तक कराना है। हालांकि, हो सकता है सरकार इस डेडलाइन को बढ़ा दे।
31 जुलाई तक अपना ITR फाइल कर दें, अगर आप फाइल करने से चुक गए तो आपका जुर्माना भरना पड़ेगा। दरअसल, 31 जुलाई तक नहीं फाइल करने पर आपके पास 31 दिसंबर तक ITR फाइल करने का सयम होता है लेकिन इसके लिए आपको पेनाल्टी और टैक्स पर इंट्रेस्ट चुकाना होता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थी किसानों को सरकार से 12वीं किश्त चाहिए, तो अगले पांच दिन में e-KYC का काम निपटा लें। सरकर ने e-KYC की डेडलाइन 31 जुलाई 2022 कर रखी है। जो किसान 12वीं किश्त लेना चाहते हैं वह अगले तुरंत e-KYC करा लें।
4. इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी
अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी खरीदना चाहते हैं तो गोवा सरकार सब्सिडी दे रही है। इसके लिए आपको 31 जुलाई तक इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना होगा और सब्सिजी के लिए अप्लाई करन होगा। गोवा सरकार 31 जुलाई तक खरीदे गए, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ही सब्सिडी देगी। टू-व्हीलर पर 30,000 रुपये, थ्री-व्हीलर पर 60,000 रुपये और चार पहिये वाली गाड़ी पर 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है।
5. बदल जाएगी सिलेंडर की कीमतें
हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतें तय होती है। 1 अगस्त को पब्लिक सेक्टर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सिलेंडर के रेट तय करेंगी। इस बार उम्मीद है कि कंपनियां रेट बढ़ा सकती है। ऐसे में अगर आप सस्ते में सिलेंडर पाना चाहते हैं तो 5 दिनों के अंदर बुकिंग करा लें।