31 July Deadline: क्या आपको भी फ्री रसोई गैस सिलेंडर, सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास तीन दिन का समय बचा है। केंद्र सरकार और अलग-अलग राज्यों में कई सरकारी स्कीमें चलाई जा रही है, जिनका लाभ उठाने के लिए आपको 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा। उत्तराखंड सरकार साल में 3 फ्री सिलेंडर दे रही है। गोवा सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी दे रही है। साथ ही पीएम किसान योजना के तहत 12वीं किश्त पाने के लिए e-KYC करानी है। समय रहते जो इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वह तीन दिनों में अपने काम निपटा लें।
