7th Pay Commission: अब बढ़ेगा ये भत्ता, मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को दे सकती है दूसरा तोहफा

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस महीने एक और सरप्राइज मिल सकता है

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 5:27 PM
सरकार डीए के बाद हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) समेत अन्य भत्तों को भी जल्द बढ़ा सकती है।

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद कर्चमारी HRA बढ़ाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। सरकार ने डीए 3% बढ़ाकर 34% कर दिया गया है। अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो । सरकार डीए के बाद हाउस रेंट अलाउंस (House Rent Allowance) समेत अन्य भत्तों को भी जल्द बढ़ा सकती है।

बढ़ सकता है HRA

HRA में आखिरी बढ़ोतरी पिछले साल जुलाई में देखी गई थी। तब DA 25% का आंकड़ा पार कर गया था। उस वक्त सरकार ने DA को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था। अब जब सरकार ने डीए को बढ़ा दिया है तो HRA भी रिवाइज हो सकता है। यदि एचआरए बढ़ाया जाता है, तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।


कितना बढ़ेगा एचआरए?

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों का एचआरए जल्द 3% तक बढ़ सकता है। X श्रेणी के शहरों में कर्मचारी अपने HRA में 3% की बढ़ोतरी देख सकते हैं, जबकि Y श्रेणी के शहरों में उनके भत्ते में 2% की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा Z श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों का HRA भी1% तक बढ़ सकता है। यानी, सबसे अच्छी स्थिति में सरकारी कर्मचारियों का एचआरए 27% से बढ़कर 30% हो जाएगा।

ऐसे तय होता है HRA

सरकारी कर्मचारियों के लिए HRA उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जिसमें वे काम करते हैं। ये X, Y और Z तीन श्रेणियां हैं। X श्रेणी के कर्मचारियों को अपने बेसिक वेतन के 27 फीसदी की दर से HRA मिल रहा है। Y केटेगरी को 18 से 20 फीसदी की दर से HRA मिलता है। जबकि, Z केटेगरी को 9 से 10 फीसदी की दर से एचआरए मिलता है। ये दर एरिया और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है।

लंबे वीकेंड के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर क्या स्टॉक मार्केट पर दिखेगा दबाव? जानें एक्सपर्ट्स की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।