7th Pay Commission: मोदी सरकार 25 दिसंबर को करेगी बड़ा ऐलान! मिलेगा 18 महीने से अटका DA- लेकिन ये होगी शर्त

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है

अपडेटेड Dec 22, 2021 पर 3:54 PM
7th Pay Commission Big Update: मोदी सरकार 25 दिसंबर को करेगी बड़ा ऐलान! मिलेगा 18 महीने से अटका DA- लेकिन ये होगी शर्त

7th Pay Commission Big Update News: पीएम नरेंद्र मोदी सरकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले मोदी सरकार ने 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearneess Allowance - DA)की अनुमति दी थी। अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कर्मचारियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। क्रिसमिस पर कर्मचारियों को 18 महीने के एरियर देने की घोषणा हो सकती है।

25 दिसंबर को होगी घोषणा

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो  क्रिसमस से पहले इस मुद्दे पर कैबिनेट सचिव के साथ बैठक हो सकती है। बताया जा रहा है कि DA एरियर को लेकर जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद, पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग और वित्त मंत्रालय के बीच बातचीत हुई है। हालांकि इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इसके बावजूद कर्मचारी संघ बकाया राशि की मांग कर रहे हैं। अब सरकार की तरफ से उम्मीद की किरण नजर आ रही है। कर्मचारियों के रूप में वे पिछले 18 महीनों के लिए पेंडिंग DA मिल सकता है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिषद ने सरकार के सामने मांग रखी है कि डीए की बहाली करते हुए 18 माह से अटके डीए के एरियर का वन टाइम पेमेंट कर दिया जाए। यह भी उम्मीद है कि दिसंबर में इस मुद्दे पर कैबिनेट सचिव के साथ 18 महीने के डीए बकाया का वन टाइम पेमेंट निपटान करने पर चर्चा की जा सकती है। वेतन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी लेंगे अंतिम फैसला

अगर पीएम मोदी इस पर हरी झंडी देते हैं तो कर्मचारियों के बैंक खाते में बड़ी रकम आएगी। इससे पहले मोदी सरकार ने DA को बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था।  इसका लाभ केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को मिल रहा है।

ZEE-Sony का मर्जर, जानिये मौजूदा शेयरधारकों के लिए क्या हैं इसके मायने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।