7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आने वाले महीनों में एक और बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। हाल ही में सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाने वाले DA में इजाफा करने का फैसला किया था। इसके साथ ही आने वाले वक्त में सरकार महंगाई भत्ते में एक बार फिर से 4 फीसदी का इजाफा कर सकती है। सरकार की तरफ से डीए और डीआर को साल भर में दो बार संशोधित किया जाता है।
