7th pay commission DA Hike : एक करोड़ से ज्‍यादा सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स की लगी लॉटरी, DR पर आया फैसला- इतनी बढ़ी पेंशन

7th pay commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को यूनियन बजट 2022 (Union Budget 2022) से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है।

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 9:37 AM
7th pay commission DA Hike : एक करोड़ से ज्‍यादा सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स की लगी लॉटरी, DR पर आया फैसला- इतनी बढ़ी पेंशन

7th pay commission DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को यूनियन बजट 2022 (Union Budget 2022) से पहले केंद्र सरकार ने  कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी खुल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई दर (AICPI) के आंकड़े आ गये हैं। यानी अब सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होना तय हो गया है। यानी, कर्मचारियों को अगले महीने 34 फीसदी DA मिलेगा।

नया साल पेंशन पाने वाले एक्स कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर लाया है। सरकार ने पेंशनभोगियों का महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) भी बढ़ा दिया है। ये पैसा जल्द ही उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार नें महंगाई राहत में 8,700 रुपये की बढ़ोतरी की है।

इनका बढ़ा DR


सरकार ने फ्रीडम फाइटर्स के DR में सबसे पहले इजाफा किया है। 1 जुलाई 2021 से स्वतंत्रता सेनानी पेंशनभोगियों को नई दर से पेंशन मिलेगी। उनकी पेंशन 3000 रुपए से 9000 रुपए तक बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय ने 28 जुलाई 2021 को निर्देश दिया था, जो स्वतंत्रता सेनानी को 1 जुलाई 2021 से 29% महंगाई राहत देने के संबंध में है। इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन एंड पेंशनर्स वेलफेयर, फ्रीडम फाइटर्स एंड रिहैब डिविजन, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस, डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइस की पेंशन बढ़ाने के आदेश आएं हैं।

इतनी बढ़ी पेंशन

ऐसे स्वतंत्रता सेनानी (Freedom fighters) जो भारत के बाहर घायल हुए, उनकी पेंशन 28,000 रुपये से बढ़ाकर 36,120 रुपये प्रति माह कर दी गयी है। आजाद हिंद फौज (INA) समेत दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों को अब 26,000 रुपये की जगह 33,540 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी। आश्रित अभिभावक मिलने वाली पेंशन की राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 19,350 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।