7th Pay Commission: 27,312 रुपये बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, हो गया तय, इस तारीख से आएगी बढ़ी सैलरी

AICPI Index में मार्च 2022 में उछाल आया था जिसके बाद उम्मीद है कि सरकार तीन नहीं सीधे चार फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा

अपडेटेड May 28, 2022 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement
1 जुलाई से कर्मचारियों के डीए में इजाफा होने वाला है।

7th Pay Commission DA Hike latest news: सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई को अच्छी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AICPI Index में मार्च 2022 में उछाल आया था जिसके बाद उम्मीद है कि सरकार तीन नहीं सीधे चार फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 27,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

बढ़ जाएगा DA 

साल 2022 के पहले दो महीनों जनवरी और फरवरी के लिए AICPI इंडेक्स में गिरावट देखी गई। जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 उसके बाद मार्च में 1 अंक बढ़कर 126 पर आ गया। अगले तीन महीने अप्रैल, मई और जून के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े अगर 126 अंक से ऊपर रहता है तो सरकार DA, 4 फीसदी तक बढ़ा सकती है।


38 फीसदी हो जाएगा डीए

1 जुलाई से कर्मचारियों के डीए में इजाफा हो सकता है। केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 38 फीसदी डीए मिलेगा।

38 फीसदी होने पर इतनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहा है। 4 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।

50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार डीए एक बार बढ़ा चुकी है। अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 4 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 38 फीसदी हो जाएगा। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

FII की बिकवाली के बावजूद बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते दिखी तेजी, रुपये की चाल रही सपाट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।