7th Pay Commission: सरकार ने डीए में बढ़ोतरी को किया नोटिफाई, जानें क्या है ऑफिस मेमोरेंडम की 5 प्रमुख बातें

DOE ने ऑफिस मेमोरेंडम में कहा है कि रिवाइज डीए की दर 1 जुलाई 2022 से लागू होगी। यहां आपको ऑफिस मेमोरेंडम की 5 बातों के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 6:52 PM
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की रिवाइज दरों को नोटिफाई कर दिया है।

7th Pay Commission Dearness Allowance Hike notification: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की रिवाइज दरों के लिए ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorandum - O.M) सोमवार 3 अक्टूबर 2022 को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (DOE) ने जारी कर दिया है। DOE ने ऑफिस मेमोरेंडम में कहा है कि रिवाइज डीए की दर 1 जुलाई 2022 से लागू होगी। यहां आपको ऑफिस मेमोरेंडम की 5 बातों के बारे में बता रहे हैं।

1. नई डीए दर

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2022 से मूल वेतन के 34% से बढ़ाकर 38% कर दी गई है।


2. बेसिक पे पर होगा डीए का कैलकुलेशन

महंगाई भत्ते का कैलुकेशन बेसिक वेतन पर होता है। सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर पर मिलने वाला बेसिक वेतन है। इसमें कोई भत्ता शामिल नहीं होता।

3. महंगाई भत्ते को FR9(21) के तहत वेतन के रूप में नहीं माना जाएगा

डीए भत्ते का अपना महत्व है। इसे मौलिक नियम 9(21) के दायरे में वेतन के रूप में नहीं माना जाता। ये बेसिक सैलेरी से अलग है।

4. DOE ने ऑफिस मेमोरेंडम में कही ये बात

DOE ने ऑफिस मेमोरेंडम में कहा है कि महंगाई भत्ते में 50 पैसे या उससे अधिक पर डीए कैलकुलेशन में आता है तो उसे 1 रुपये की तरह काउंट किया जाएगा। यदि 50 पैसे कम आता है, तो उसे 50 पैसे से कम के अंश के तौर पर देखा जाएगा।

5. रेलवे, रक्षा कर्मियों कि लिए आएगा अलग आदेश

रिवाइज की हुई डीए दरों के लिए सशस्त्र बलों के कर्मियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए रेल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किया जाएगा। सरकार ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में डीए की दरों में रिवीजन की थी। केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत की दर को भी बढ़ाकर 38% कर दिया गया है।

दशहरा से दशहरा तक 6% से ज्यादा टूटा बाजार, आइए जानें कहां नजर आ रहे कमाई के मौके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।