सरकार ने 1 जुलाई 2022 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में 4% की बढ़ोतरी की है। अब इस मामले में पेंशन और पेंशनभोगियों के कल्याण विभाग (DOPPW) के ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorandum) के मुताबिक डीआर को बढ़ाकर 38% कर दिया गया है।
8 अक्टूबर 2022 के ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक राष्ट्रपति को यह निर्णय लेते हुए प्रसन्नता हो रही है कि केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए स्वीकार किया गया महंगाई राहत 01.07.2022 से मौजूदा 34% की दर से बढ़ाकर 38% कर दिया गया है।
डीआर बढ़ोतरी के अलावा सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) को भी उसी प्रतिशत यानी 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। डीए में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों, केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों और केंद्र सरकार से पेंशन पाने वाले पारिवारिक पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
डीओपीपीडब्ल्यू के ट्वीट के मुताबिक डीओपीपीडब्ल्यू इंडिया ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को बेसिक पेंशन/पारिवारिक पेंशन के 34% से 38% तक महंगाई राहत बढ़ाने के लिए 08.10.2022 को आदेश जारी कर दिया है। ये दरें 1 जुलाई 2022 से लागू मानी जाएगी।
डीआर आमतौर पर साल में दो बार सितंबर और मार्च के महीनों में घोषित किया जाता है। पेंशनर पोर्टल के अनुसार जनवरी और फरवरी के महीनों में पेंशन/पारिवारिक पेंशन पर डीआर का कैलकुलेशन पिछले साल दिसंबर महीने की डीआर दरों के मुताबिक किया जाएगा।