7th Pay Commission: मोदी सरकार ने डीए के साथ डीआर में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DR) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) 1 जनवरी 2022 से बेसिक वेतन का 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे लगभग 47.68 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत की एक अतिरिक्त किश्त जारी करने की मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 01.01.2022 बेसिक सैलरी या पेंशन के 31 प्रतिशत की मौजूदा दर से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दिया गया है।
नये फॉर्मूले से होगा कैलकुलेशन
मंत्रालय ने कहा कि डीए में यह बढ़ोतरी स्वीकृत फॉर्मूले के आधार पर की गई है। ये बढ़ोतरी सावतें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) अनुसार की गई है।
इन विभागों का बढ़ेगी महंगाई राहत
1) केंद्र सरकार के सिविलयन कर्मचारी, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स आदि का डीए बढ़ाया जाएगा। इसमें पीएसयू, ऑटोनॉमस बॉडी भी शामिल है जिनके डिपार्टमेंट ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर दिया है।
2) अखिल भारतीय सेवा पेंशनभोगी
3) रेलवे पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी।
4) पेंशनभोगी जो प्रॉविजनल पेंशन ले रहे हैं।
5) बर्मा/पाकिस्तान से विस्थापित सरकारी पेंशनभोगियों की पेंशन
अभी सरकार ने डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है। जुलाई 2021 में महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत पर था यानी पिछले 9 महीने में यह डबल हो गया है। सरकार ने जुलाई महीने में डीए बढ़ाकर 11 फीसदी कर दिया था। जिससे ये 28 प्रतिशत हो गया। फिर नवंबर में 3 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया।
DA बढ़ने के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी या पेंशन?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन या पेंश 18,000 रुपये है। तो पहले 31 फीसदी डीए की दर से कर्मचारी को 5,580 रुपये डीए मिल रहा था। हालिया, बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी को 6,120 रुपये का डीए मिलेगा। इसका मतलब है कि 3 फीसदी डीए बढ़ने से 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी।