7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द और अच्छी खबर मिल सकती है। मोदी सराकर ने हाल में ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। सरकार के डीए में इजाफा करने से अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जल्द ही कर्मचारियों के यह तीन अलाउंस बढ़ सकते हैं। इस लिस्ट में ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance - TA), सिटी अलाउंस (City Allowance - CA) और एचआरए (House rent Allowance - HRA) शामिल है।
