Aadhaar Card में जरूर अपडेट होना चाहिए मौजूदा मोबाइल नंबर, वरना आपको नहीं मिल पाएगा सरकारी सुविधाओं का फायदा

आज के वक्त में लगभग हर एक सरकारी योजनाओं और जरूरतों के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल होता ही है। हालांकि आधार कार्ड के जरिए किसी भी योजना या फिर सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपके आधार पर आपका मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट होना ही चाहिए। बिना इसके आप किसी भी सरकारी सुविधा या फिर योजना का फायदा उठाने से वंचित हो सकते हैं

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 10:17 PM
आधार कार्ड के जरिए किसी भी योजना या फिर सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपके आधार पर आपका मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट होना ही चाहिए

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में सबसे जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। आज के वक्त में लगभग हर एक सरकारी योजनाओं और जरूरतों के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल होता ही है। हालांकि आधार कार्ड के जरिए किसी भी योजना या फिर सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपके आधार पर आपका मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट होना ही चाहिए। बिना इसके आप किसी भी सरकारी सुविधा या फिर योजना का फायदा उठाने से वंचित हो सकते हैं।

आधार पर मोबाइल नंबर अपडेट करना है जरूरी

दरअसल आधार के जरिए किसी भी सुविधा या फिर योजना का फायदा लेने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। अगर आधार पर आपका मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आपको ओटीपी नहीं मिल पाएगा और इस सूरत में आप फिर किसी भी योजना या फिर सुविधा का फायदा नहीं उठा सकेंगे। जिस वजह से हमारे आधार कार्ड पर हमेशा हमारा मौजूदा मोबाइल नंबर लिंक्ड होना ही चाहिए। बता दें कि कई बार कुछ ऐसी कंडीशन आती है जब हमें अपना मोबाइल नंबर चेंज करना पड़ जाता है। अगर आप आधार से जुड़ी कोई भी सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं और आपका मोबाइल नंबर आपके मौजूदा आधार कार्ड के साथ अपडेट नहीं तो आपको उस सर्विस का लाभ नहीं मिल सकेगा। आइये अब यह भी जान लेते हैं कि आधार पर हम अपना मोबाइल नंबर किस तरह से अपडेट कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड या बाई नाऊ पे लेटर, शॉपिंग करने के लिए कौन सा ऑप्शन है ज्यादा फायदेमंद


आधार पर कैसे अपडेट कर सकते हैं अपना मोबाइल नंबर

बता दें कि आप ऑनलाइन तरीके से अपने आधार पर मोबाइल नंबर को अपडेट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए पूरा प्रोसेस ऑफलाइन ही है। आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार कार्ड सर्विस सेंटर पर जाना होगा। वहां पर आपको आधार अपडेशन या फिर करेक्शन का एक फॉर्म दिया जाएगा। इसके बाद आपको वह फॉर्म भरना होगा। फिर आधार सेंटर पर मौजूद एग्जीक्यूटिव आपसे उस फॉर्म को लेकर जमा कर देगा। जिसके कुछ दिनों के बाद आधार पर आपको मौजूदा मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।