Get App

Aadhaar Card: 10 साल पुराने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक फ्री में कराएं अपडेट, वरना लगेंगे पैसे

Aadhaar Card: इस समय आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने का बेहतर मौका सामने आया है। 14 सितंबर तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद पैसे लगेंगे। यह सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर फ्री है। बाकी केंद्रों पहले की तरह चार्ज लिया जाता है। 15 सितंबर, 2023 से myAadhaar पोर्टल पर भी फीस ली जाएगी

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 02, 2023 पर 11:08 AM
Aadhaar Card: 10 साल पुराने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक फ्री में कराएं अपडेट, वरना लगेंगे पैसे
Aadhaar Card: अगर कोई आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहता है, तो उसे 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

Aadhaar Card: आज के दिनों में आधार कार्ड बेहद अहम दस्तावेजों में से एक है। कई सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं अब आधार कार्ड से जुड़ा एक अहम अपडेट लोगों को जानना काफी जरूरी है। आधार कार्ड में अगर आप कुछ अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 सितंबर तक फ्री में करा सकते हैं। इसके बाद अपडेट कराने पर पैसे लगेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डिटेल्स और दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा मुहैया कराई है। पहले ये फ्री सर्विस सिर्फ 14 जून 2023 तक थी, लेकिन बाद में इसे सितंबर की तारीख तक बढ़ा दिया गया था।

देश के सभी निवासियों के लिए आधार नामांकन निःशुल्क है। आधार नंबर सभी लोगों के लिए यूनिक होता है। यह नंबर लाइफ टाइम वैलिड रहता है। आधार नंबर निवासियों को उचित समय पर बैंकिंग, मोबाइल फोन कनेक्शन और अन्य सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं का फायदा उठाने में काम आता है।

10 साल पुराना आधार कार्ड करें अपडेट

UIDAI से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन आधार यूजर्स ने 10 साल से अपना आधार अपडेट नहीं कराया है। उन्हें जल्द से जल्द अपना आधार अपडेट करा लेना चाहिए। अगर कोई यूजर्स अपना आधार अपडेट नहीं कराते हैं तो उन्हें भविष्य में सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह फ्री सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर मौजूद है। अगर फिजिकल तौर पर आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करवाया जाता है तो आधार केंद्रों पर लोगों को जरूरी शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे में लोग फ्री में 14 सितंबर तक ऑनलाइन तरीके से आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें