Aadhaar Update: आधार कार्ड इन दिनों लोगों की पहचान का सबसे बड़ा जरिया है। तमाम तरह के सरकारी कामकाज में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है बैंक में खाता खुलवाने से लेकर कई जगह इसकी जरूरत पड़ती है। अब केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट कराने वाले यूजर्स को तोहफा दिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि 14 जून 2023 तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले तक 50 रुपये फीस लगती थी। हालांकि अब आधार कार्ड होल्डर ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करके फ्री में आधार कार्ड बनवा पाएंगे।
