एसिड खरीदने के लिए दिखाना होगा फोटो आईडी, E-commerce कंपनियों पर सरकार ने कसी नकेल

Acid buy: सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (Central Consumer Protection Authority – CCPA) ने आदेश दिया है कि 18 साल से कम उम्र के लोग ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर एसिड नहीं खरीद सकेंगे। ऑनलाइन एसिड खरीदारी पर लगाम लगाने के लिए CCPA ने नया नियम लागू कर दिया है। अब बगैर आईडी दिखाए एसिड की खरीदारी नहीं कर पाएंगे। CCPA ने सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए यह आदेश जारी किया है

अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 2:25 PM
Acid buy: अभी तक कोई भी ऑनलाइन एसिड खरीद रहा था। लेकिन अब इस पर सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

Acid buy: देश में आसानी से एसिड की ऑनलाइन बिक्री को रोकने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिए गए हैं। एसिड खरीदने के लिए फोटो आईडी अनिवार्य कर दी गई है। साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों को एसिड की ओवर द काउंटर (over-the-counter) बिक्री पर रोक लगा दिया था। सख्त निर्देशों के बावजूद लोग धड़ल्ले से स्थानीय दुकानों से एसिड खरीद रहे थे। नए नियमों का सख्ती से नहीं पालन होने की वजह से आसानी से बिक्री हो रही थी। इस बीच सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी नकेल कसनी शुरू कर दी है। अब एसिड को ऑनलाइन खरीदने पर फोटो आईडी दिखानी होगी। इसके लिए सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं।

इसके बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी एसिड खरीदना आसान नहीं रह जाएगा। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (Central Consumer Protection Authority - CCPA) ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को इस आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिए हैं। बता दें कि एसिड को समाज में खतरनाक माना जाता है। एसिड अटैक के न जाने कितने मामले सामने आ चुके हैं।

नाबालिग को एसिड खरीदने पर पाबंदी


कई महिलाएं एसिड अटैक का सामना कर चुकी हैं। अब सरकार की ओर से एसिड की बिक्री पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजार में एसिड ती बिक्री को रोकने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Consumer Protection Authority- CCPA) ने बड़ा कदम उठाया है। CCPA ने ऑनलाइन एसिड की बिक्री के नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियमों के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के लोग ई-कॉमर्स वेबसाइट से एसिड नहीं खरीद सकेंगे। अथॉरिटी ने एसिड खरीदने के लिए पहचान पत्र भी अनिवार्य कर दिया है। CCPA का कहना है कि अभी तक लोग बिना कारण बताए और बिना किसी फोटो आईडी क धड़ल्ले से एसिड खरीद रहे थे। यह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) और गृह मंत्रालय (Home Ministry) का उल्लंघन था।

केजरीवाल को गिरफ्तार होने पर जेल से सरकार चलानी चाहिए या इस्तीफा देना चाहिए? दिल्ली की जनता से पूछेगी AAP

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को आदेश

CCPA की चीफ कमिश्नर निधि खरे (Nidhi Khare) ने इस मामले में सभी ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस दिया है। CCPA का मकसद एसिड की अवैध खरीद और बिक्री पर रोक लगाना है। आदेश में कहा गया है कि एसिड को ऑनलाइन खरीदने पर फोटो आईडी अनिवार्य रूप से मांगी जाए। कंपनियों को पता करना होगा कि एसिड खरीदने वाला उसका कहां इस्तेमाल करने वाला है। इसके अलावा एसिड बेचने वाली कंपनियों से भी शपथ पत्र मांगा जाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।